लखनऊ हजरतगंज स्थित होटल जीमिनी कॉन्टिनेंटल में हाल ही में 'Red & Black Hot Day Out' इवेंट का आयोजन किया गया, जिसका मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था। इस इवेंट का आयोजन Maria Makeup Studio द्वारा किया गया था और इसमें प्रमुख रूप से महिलाओं के उत्थान पर चर्चा की गई।
इस इवेंट में प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद थीं, सुमैरा हाशमी,मारिया आलम,अनुपमा,हुडा समरा, फरहीन, जहरा और मारिया सिद्धिकी, जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों और संघर्षों के बारे में जागरूक किया।
इवेंट के दौरान इन सभी ने महिलाओं को अपनी जरूरतों और चिंताओं को सही तरीके से व्यक्त करने के महत्व पर जोर दिया। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि महिलाओं को समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं अगर चाहें तो किसी भी क्षेत्र में सफलता पा सकती हैं, बस उन्हें खुद पर विश्वास और सही दिशा की जरूरत होती है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से इस बात पर भी जोर दिया गया कि महिलाएं अपने संघर्षों और समस्याओं को न केवल परिवार के साथ, बल्कि समाज में भी खुलकर शेयर करें। यही नहीं, यह भी बताया गया कि कैसे महिलाएं एक दूसरे का समर्थन करके अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।
सभी अतिथियों ने महिलाओं को यह भी बताया कि कैसे वे अपनी चुनौतियों को एक अवसर के रूप में देख सकती हैं और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कदम उठा सकती हैं। यह इवेंट न केवल महिलाओं के empowerment को बढ़ावा देता है, बल्कि यह उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत करने का काम करता है।
इवेंट में शामिल सभी प्रतिभागियों ने इस तरह के इवेंट्स की आवश्यकता और महिलाओं के लिए इस तरह के प्लेटफार्म्स को बढ़ावा देने की बात की।
Comments
Post a Comment