वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी 06 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 4ः00 बजे लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस पर डांडिया उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही भव्य और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।


वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश एवं हिंदू महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गतवर्षों की भांति इस वर्ष भी 06 अक्टूबर दिन रविवार को शाम 4ः00 बजे लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस पर डांडिया उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही भव्य और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले कार्यक्रम के आयोजन राजेंद्र गुप्ता (शिमला परिवार) ने भगवान गणेश जी एवं मां दुर्गा जी का विधि विधान से पूजन अर्चन कर आरती उतारी। उन्होंने कहा कि हमारे सभी कार्यक्रम सामाजिक होतें है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचय बना रहें। इसके बाद ढोली तारो ढोल बाजे ढोल बाजे, डम डम बाजे ढोल........ मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले राधा कैसे न जले राधा कैसे न जले......... आयो आयो रे आयो रे मारो ढोलना....... नगाड़ा संग ढोल बाजे....... नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम..... डांडिया के इन इन सुपरहिट सदाबहार सुमधुर गीतों पर थिरकते लोगों के पैर और मोहक के अदाओं की गवाह बनी शाम। मौका था डांडिया उत्सव का जो मंगलवार की शाम लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में वैश्य समाज सेवा उत्तर प्रदेश तथा हिंदू महिला मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

 


क्या छोटे और क्या बड़े। नवरात्रि की चैथी शाम हर कोई डांडिया की मस्ती में डूबा रहा। न केवल महिलाएं एवं बच्चे बल्कि युगलों ने भी बड़े उत्साह के साथ डांडिया उत्सव में अपने हाथ आजमाएं। एक के बाद एक हिंदी और गुजराती डांडिया गीतों की झड़ी में गानों के रंग और गहराते जा रहे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे डांडिया की यह शाम और सुहावनी होती चली गई। डांस फ्लोर पर डांस कर रहे लोगों के परिजन हर पल की मोहक अदाओं को अपने कैमरे में कैद करने को आतुर दिखे। इतना ही नहीं बच्चों का अपने मम्मी पापा दादा दादी और परिजनों के साथ डांडिया में झूमना उनके लिए एक अत्यंत सुहाना अनुभव रहा। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने कई गुजराती गीतों पर भी डांडिया की छड़िया नचाई और अपने पैर थिरकाए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युगल डांडिया नृत्य रहा जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

 


डांडिया के इस पारंपरिक रंगारंग कार्यक्रम में सभी समाज के लोग परंपरागत गुजराती परिधान और पगड़ी पहनकर रंग बिरंगी सजी डांडिया छड़ियों के साथ जब गुजराती से मधुर गीतों पर नृत्य कर रहे थे तो मानव ऐसा लगा कि समूचा गुजरात कार्यक्रम परिसर में समा गया हो। 

  हिन्दू महिला सेवा समिति की अध्यक्ष आयूषी गुप्ता ने कार्यक्रम में आये हुये सभी लोगों को धन्यवाद किया, तथा महामंत्री इंदिरा उपाध्याय द्वारा सभी का स्वागत किया। संचालन महिला समाजसेविका रीतानाथ बहुत ही सुन्दर तरीके से किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सचिव जयश्री प्रिया गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजयलक्ष्मी, उपाध्यक्ष निर्मला मिश्रा, उपाध्यक्ष शालिनी त्रिपाठी, संरक्षक उषा अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता, , रेनू सिन्हा, वंदना त्रिपाठी, माया जोशी, दिपाली उपाध्याय, मीरा गुप्ता, दीपमाला साहू, स्वाति गुप्ता, बबिता चैरसिया, सरिता गुप्ता, सीनू गुप्ता, , किरण गुप्ता, अन्नपूर्णा द्विवेदी, सीता , बीनू मिश्रा तथा बच्चों की टोली में मिष्ठी वंश, प्रत्रकार रामकृष्ण मिश्रा मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी रोहित गुप्ता संतोष कुमार धर्मेंद्र पाठकआदि बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक राजेंद्र गुप्ता शिमला परिवार ने आए हुए सभी लोगों को शिमला पैलेस की तरफ से चिन्ह देकर सम्मानित किया स्वादिष्ट भोजन का भी सभी ने आनंद उठाया आए हुए सब लोगों का मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी ने धन्यवाद किया

Comments