उ०प्र० लेखपाल संघ का 42वां प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन / महाधिवेशन आज दिनांक 15 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे स्थान गांधी प्रेक्षागृह,लखनऊ
संवाददाता लखनऊ उ०प्र० लेखपाल संघ का 42वां प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन / महाधिवेशन आज दिनांक 15 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे स्थान गांधी प्रेक्षागृह, निकट शहीद स्मारक रेजीडेन्सी के सामने लखनऊ, उ०प्र० में उ०प्र० लेखपाल संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री राम मूरत यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इण्डिया पटवारी एवं कानूनगो संघ) की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। महाधिवेशन का उद्घाटन मा० श्री दुर्गाशंकर मिश्र (आई०ए०एस०) मुख्य सचिव, उ०प्र० सरकार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मा० मुख्य सचिव महोदय द्वारा अपने आशीवचनों के माध्यम से लेखपालों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। संघ की विचाराधीन मांग- अन्तर्मण्डलीय स्थानान्तरण, पदनाम परिवर्तन व शैक्षिक अर्हता में वृद्धि, ए०सी०पी० व पेंशन विसंगति दूर करने, वाहन भत्ता प्रदान करने सहित अन्य मांगों पर कमेटी का गठन कर विचारोपरान्त पूरा कराने का आश्वासन दिया।
महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में मा० श्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार द्वारा लेखपाल संघ की महिला पदाधिकारियों को नारी शक्ति वंदन करते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन द्वारा लेखपाल संघ की अन्तर्मण्डलीय स्थानान्तरण, पदनाम परिवर्तन व शैक्षिक अर्हता में वृद्धि, ए०सी०पी० व पेंशन विसंगति दूर करने, वाहन भत्ता प्रदान करने सहित समस्त मांगों पर सहमति जताते हुए लम्बित मांगों का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
महाधिवेशन में मा० डॉ० रजनीश दुबे (आई०ए०एस०) अध्यक्ष, राजस्व परिषद अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मा० श्री पी० गुरूप्रसाद (आई०ए०एस०) प्रमुख सचिव राजस्व, विशिष्ट अतिथि के रूप में मा० श्री एस०वी०एस० रंगाराव (आई०ए०एस०), आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद, लखनऊ, व मा० श्री अनिल कुमार यादव (आई०ए०एस०) अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त द्वारा भी लेखपाल के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की गयी। मा० अध्यक्ष महोदय द्वारा लेखपाल संघ द्वारा कार्य निष्पादन के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं को दूर कराने एवं लेखपाल भत्तों से सम्बन्धित लम्बित मांगों को शासन एवं वित्त विभाग से परामर्श के पश्चात पूरा कराने का आश्वासन दिया गया।
महाधिवेशन में विशेष आमत्रिंत सदस्य के रूप में श्री जयवीर सिंह चहल प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा पटवार
एवं कानूनगो संघ व श्री हुकुम सिंह चन्द प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री श्री ताराचन्द्र घिडियाल उत्तराखण्ड
लेखपाल संघ व अन्य प्रदेश स्तरीय संगठनों के सम्मानित प्रदेश पदाधिकारीगणों ने भी अधिवेशन की शोभा बढ़ाई। अधिवेशन में उ०प्र० लेखपाल संघ महामंत्री द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसका सभी के द्वारा ध्वनिमत से अनुमोदन किया गया। इसके उपरान्त प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हुए पदाधिकारियों द्वारा सदन में अपने विचार प्रस्तुत किये गये। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी का
आभार व्यक्त करते हुए आज के कार्यकम के समापन की घोषणा की।
कल दिनांक 16.03.2024 को मा० उपेन्द्र सिंह बघेल राष्ट्रीय महामंत्री आल इण्डिया पटवारी एवं कानूनगो संघ प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश पटवारी संघ के दिशा निर्देशन में विभिन्न प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा उ०प्र० लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रकिया सम्पन्न करायी जायेगी। नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के उपरान्त निर्वाचन / महाधिवेशन का समापन निर्वाचन अधिकारी के द्वारा किया जायेगा।
Comments
Post a Comment