कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट प्रयागराज के नवर्निवाचित अध्यक्ष डा० सुशील कुमार सिन्हा जी का 21-02-2024 को लखनऊ के प्रथम आगमन पर प्रदेश कार्यालय कुलभाष्कर काम्प्लेक्स पर भव्य स्वागत समारोह


सवाददाता लखनऊ     कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट प्रयागराज के नवर्निवाचित अध्यक्ष डा० सुशील कुमार सिन्हा जी का 21-02-2024 को लखनऊ के प्रथम आगमन पर प्रदेश कार्यालय कुलभाष्कर काम्प्लेक्स पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें लखनऊ के कायस्थ समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रहीं।

सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की स्तुति के बाद कायस्थ पाठशाला के ट्रस्टी एवं लखनऊ इस्टेट के मेम्बर इंचार्ज आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने अध्यक्ष डा० सुशील कुमार सिन्हा का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में यथाशक्ति सहयोग देकर 151 वर्षों की अपनी स्वर्णिम यात्रा पुरी कर संगम नगरी प्रयागराज से सम्पूर्ण भारत में शिक्षा में अनूठा संदेश देते कायस्थ पाठशाला की सम्पूर्ण जानकारी दी और आगे अपने सम्बोधन में कायस्थ पाठशाला की शैक्षिक संस्थाओं में पढ़कर उसका मान बढ़ाने वालों में पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री, पूर्व राष्ट्रीय डा० शंकर दयाल शर्मा, महार्षि महेश योगी, हरिवंश राय बच्चन, गणेश शंकर विद्यार्थी, फिराग गोरखपुरी, रघुपति सहाय, बाल गृष्ण भट्ट प्रमुख है।

आयोजन में लखनऊ के सभी कायस्थ समितियों समस्त पदाधिकारीगण, समस्ट ट्रस्टी, सलाहकार समिति के सदस्य श्री विनोद श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव अमर वर्मा, एस०के० श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार राजेश श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, अमित त्यागी एवं मंच का संचालन समाज सेवी एवं कायस्थ ट्रस्ट के प्रमुख शेखर श्रीवास्तव ने किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष का स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि डा० सुशील कुमार सिन्हा नें अपने सम्बोधन में ट्रस्ट की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के बारे में विभिन्न योजानाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

समारोह विशिष्ट अतिथि के रूप में अमल कुमार वर्मा (आई०ए०एस०), डी०एस० श्रीवास्तव (आई०ए०एस०), नरेन्द्र श्रीवास्तव सूचना आयुक्त, हरीश श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, संजीव वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय चित्ररांश महासभा, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव सभी ने अपने विचार प्रकट किये।

मंच पर आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, नरेन्द्र श्रीवास्तव (सूचना आयुक्त), अमल कुमार वर्मा (आई०ए०एस०), डा सुशील सिन्हा, डी०एस० श्रीवास्तव (आई०ए०एस०), ए०के० श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव।

1- आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव मेम्बर इंचार्ज

2- अमित श्रीवास्तव प्रभारी प्रशासन

Comments