संवाददाता लखनऊ युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण एवं उक्त स्थल का आधाकारिक नाम 'विवेकानंद वाटिका" तथा लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में लगी हुई सभी महापुरुषों की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के संबंध में*
कुलपति के समक्ष ज्ञापन को पढ़ते हुए इकाई मंत्री जतिन शुक्ला ने
कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तथा विगत 75 वर्षों से शैक्षिक परिसरों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एक सशक्त छात्रशक्ति के निर्माण हेतु सदैव प्रयासरत है। इसी क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थित युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् निम्नलिखित मांगों को आपके समक्ष रखती है-
1. स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थल का आधिकारिक नाम *"विवेकानंद वाटिका"* करते हुए वहां यह नाम चस्पा किया जाए।
तथा प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण कर वहां विद्युत की उचित व्यवस्था की जाए।
2. स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के आस-पास पौधारोपण कर छात्र-छात्राओं के बैठने हेतु उचित वातावरण तैयार किया जाए।
3. लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित साफ-सफ़ाई, उनकी देख-भाल और सुरुक्षा के लिए अभिरक्षक नियुक्त किया जाए।
अतः अभाविप यह मांग करती है कि उपरोक्त मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन यथाशीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करे।
ज्ञापन के दौरान अभाविप लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष जयव्रत रॉय, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह, विकास तिवारी, आलोक त्रिपाठी , प्रज्ञा शर्मा ,वैभव जोशी, प्रखर दुबे, लक्ष्य दुबे, हिमांशु सिंह, हृयांश सिंह, शुभम पटेल, संजय कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment