राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने अपने पदाधकारियों सहित चंद्रयान तीन के चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक उतारने पर देश के वैज्ञानिकों को दिली मुबारकबाद दी


संबाददाता लखनऊ    पसमांदा मुस्लिम समाज कार्यालय स्थित लालबाग हज़रतगंज लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने अपने पदाधकारियों सहित चंद्रयान तीन के चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक उतारने पर देश के वैज्ञानिकों को दिली मुबारकबाद दी। उपस्थित पदाधिकारीयों ने जश्न के माहौल में खुशी से एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
अनीस मंसूरी ने कहा कि चंद्रयान तीन के चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक उतारने के पीछे भारतीय वैज्ञानिको के लम्बे समय से किया गया अथक परिश्रम सफल हुआ जिसका पूरा श्रेय ISRO के वैज्ञानिकों को जाता है।
इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है।

 उन्होंने बताया इस क्षण पर पूरी दुनिया का नजर था

आज भारत के वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध किया और अपनी कामयाबी अपना जज्बा लगन और भारत के प्रति प्रेम भारत की शक्ति को दिखाया

Comments