संवाददाता लखनऊ इनर व्हील क्लब ऑफ़ लखनऊ के द्वारा सतत सराहनीय कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में समाज के कुछ असहाय बच्चों को इनरव्हिल क्लब के अध्यक्ष पायल सिंह और सचिव शालिनी अग्रवाल के द्वारा शिक्षा के लिए 6 लड़कियों को गोद लिया। अध्यक्ष पायल सिंह ने बताया हमने एक साल के लिए उनकी फीस प्रायोजित की है। प्रत्येक लड़की की फीस पर 5000 रुपये खर्च होंगे। स्टडी हॉल स्कूल में. शैक्षिक अवसर प्रदान करना उनके विकास और भविष्य की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। धन्यवाद प्रायोजकों, आपकी उदारता का वास्तव में उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शालिनी अग्रवाल ने बताया हम अपने संस्था के माध्यम से ऐसे ही सामाजिक कार्य करते रहेंगे और हमें जितना मदद हो सकेगा समाज के निचले असहाय लोगों के सतत विकास के लिए जो भी करना पड़ेगा हम करने को तत्पर रहेंगे
लाभार्थी- 6
खर्च की गई रकम - 30000
अध्यक्ष- पायल सिंह
सचिव- शालिनी अग्रवाल
Comments
Post a Comment