ट्रांस गोमती माहेश्वरी महिला संगठनकार्यालय 4/411. विवेक खण्ड गोमती नगर, लखनऊ कोषाध्यक्ष श्रीमती सुमन गहानीसंरक्षिका माया माहेरीअध्यक्षा श्रीमती बबिता सोमानी द्वारा बौद्ध संस्थान मे शिव और सती शिव,और पार्वती विवाह नाटक का मंचन हुआ

ट्रांस गोमती माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 20 अगस्त को सायं 5.30 बजे भगवान शिव पार्वती विवाह की नृत्य नाटिका का सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि निवर्तमान संयुक्तमंत्री उत्तरांचल शशि जी नेवर वाराणसी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्षा उषा जी झंवर, पूर्वी प्रदेश अध्यक्षा भारती जी करवा, प्रदेश मंत्री पुष्पा जी माहेश्वरी वाराणसी, प्रदेश संगठन मंत्री आभा जी काबरा, ट्रांस गोमती अध्यक्षा बबिता जी सोमानी, मंत्री सुधा जाजू एवम कोषाध्यक्ष सुमन जी गट्टानी द्वारा भगवान महेश की पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलन करके किया गया।

पेलेनेट सालसा इन्डिया की गुरु और उपदेशक मंजूशा जी एवम भूपेन्द्र जी द्वारा नृत्य नाटिका का निर्देशन संचालन किया गया। आशवी माहेश्वरी और ऐशनी अटल द्वारा भगवान गणेश वन्दना की प्रस्तुति की गई भगवान महेश की स्तुति तविशा गट्टानी, और सानिका माहेश्वरी द्वारा गाकर की गई।

भगवान महेश की जय जयकार के साथ महिलाओं एवम लड़कियों द्वारा शिव पार्वती विवाह पर कई प्रस्तुतियां की गई। 2 घंटे के कार्यक्रम में ऐसा लग रहा था मानो भगवान शिव पार्वती दरबार में बिलकुल सामने ही विराजमान हों। ट्रांस गोमती की सभी सास बहुओं के नृत्य ने समा बांध दिया।

कार्यक्रम में श्रीमती रेखा, विनीता, अमृता, साधना, स्वाति सोमानी, राजश्री सोनी, लक्ष्मी, राधा राठी प्रीति, करुणा, गरिमा, नीरू, सुप्रिया, श्वेता, शांभवी, नव्या, रक्षा,ममता राठी, माया माहेश्वरी सहित काफी महिलाएं उपस्थित हुई । अंत में राष्ट्र गान गाया गया और सुरुचि भोजन का आनंद

लिया ।

बबिता सोमानी अध्यक्षा

Comments