चंद्रयान 3 के सकुशल चन्द्रमा पर उतरने के लिए पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश मंसूरी ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया
संवाददाता लखनऊ मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने कहा कि चंद्रयान 3 कल 23,अगस्त 2023 को चन्द्रमा पर सफलतापूर्वक उतरेगा। यह देश के लिए और देश के वैज्ञानिकों के लिए गर्व का विषय है। अनीस मंसूरी ने अपने पसमांदा मुस्लिम समाज कार्यालय स्थित हज़रत गंज में चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक सकुशल चन्द्रमा पर उतर ने के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया था।
चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक उतार ने के लिए हम अपने देश के वैज्ञानिकों का ह्रदय से शुभकामनायें देते है। आज हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ चूका है। और हमरे देश के वैज्ञानिक अपनी कड़ी मेहनतों से विज्ञान के क्षेत्र में देश को और आगे ले जाने का कार्य करेंगे।
चंद्रयान -3 की चंद्रमा पर लैंडिंग एक महत्वपूर्ण अवसर : अनीश
अनीश मंसूरी ने कहा, " इस बीच रूस के लूना-25 मिशन के फेल होने के बाद सबकी नजरें भारत के चंद्रयान-3 पर होंगी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था. भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के घोषित उद्देश्य सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग, चंद्रमा की सतह पर रोवर का घूमना और यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोग हैं. चंद्रयान-3 की स्वीकृत लागत 250 करोड़ रुपये (प्रक्षेपण वाहन को छोड़कर) है.
Comments
Post a Comment